Big NewsDehradun

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज, नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन पर लग सकती है मुहर

धामी कैबिनेट की बैठक शनिवार को दोपहर एक बजे सचिवालय में होगी। आज होने वाली बैठक में नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन के साथ ही कई अन्य मुद्दों पर मुहर लग सकती है।

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज

सीएम धामी की अध्यक्षता में आज धाम कैबिनेट की अहम बैठक दोपहर एक बजे सचिवालय में होगी। आपको बता दें कि लगभग तीन महीने बाद धामी कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। इस से पहले लोकसभा चुनावों के लिए आचार संहिता लगने से पहले मार्च में कैबिनेट की बैठक हुई थी। आज होने वाली बैठक में नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन समेत कई महत्वपूर्ण निर्णय पर मुहर लग सकती है।

कई अन्य फैसलों पर भी लग सकती है मुहर

नगर निकायों में आरक्षण के लिए एक्ट में संशोधन के साथ ही आज होने वाली बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्त, कृषि व कृषक कल्याण, शहरी विकास, राजस्व, महिला सशक्तीकरण के साथ ही सभी विभागों से जुड़े प्रकरणों पर भी फैसले लिए जाएंगे। इसके साथ ही बैठक में आपदा प्रबंधन को लेकर भी चर्चा की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button