highlightUttarakhand

माफिया अतीक अहमद की हत्या के बाद डीजीपी ने ली बैठक, सीएम धामी की सुरक्षा को पुख्ता करने पर हो रहा मंथन

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और असरफ अहमद की हत्या के बाद उत्तराखंड में भी सतर्कता बरती जा रही है। डीजीपी अशोक कुमार ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसी को लेकर सोमवार को बैठक कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को और पुख्ता करने पर मंथन किया जा रहा है।

उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर किया गया अलर्ट

डीजीपी अशोक कुमार ने बैठक कर सुरक्षा को लेकर अलर्ट किया है। इसके साथ ही संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं। सीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा को और पुख्ता किए जाने पर मंथन किया जा रहा है।

सीएम धामी की सुरक्षा को पुख्ता किए जाने पर मंथन

डीजीपी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हो रही बैठक में सीएम धामी की सुरक्षा को पुख्ता किए जाने पर मंथन चल रहा है। इसके साथ ही सीएम धामी से मिलने जुलने वालों की भी कड़ी निगरानी की जाएगी। डीजीपी अशोक कुमार ने कहा की सीएम की सुरक्षा घेरे को और कड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के किसी भी कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले वहां पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button