Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ धाम पहुंचे DGP, दिए सौम्य व्यव्हार करने के निर्देश

सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने रविवार को डीजीपी अभिनव कुमार केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य व्यवहार करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने केदारनाथ धाम पहुंचे DGP

डीजीपी अभिनव कुमार ने केदारनाथ धाम मन्दिर परिसर में 50 मीटर की दूरी पर वीडियोग्राफी और सोशल मीडिया रील्स बनाने वालों पर सख्ती करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मन्दिर दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। डीजीपी ने कहा श्रद्धालुओं की सुरक्षा सबसे पहले है। ऐसे में इस बात का ध्यान अवश्य रहे कि किसी भी प्वाइंट पर अनावश्यक भीड़ न हो। डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को भीड़ प्रबन्धन और प्रभावी लाइन व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस व्यवस्था को किया जाएगा मजबूत

डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि आज चार धाम यात्रा के अंतर्गत केदारनाथ धाम के कपाट खुले हुए आज दसवां दिन है। इस अवसर यात्रा व्यवस्थाओं को देखने मैं स्वयं आया था। इस बार अभी तक जो भीड़ आई है, प्रतिदिन तीस हजार से भी अधिक श्रद्धालु दर्शन करके जा रहे हैं। आने वाले दिनों में भीड़ के दबाव को देखते हुए हमारी कोशिश रहेगी कि यहां पर जो भी पुलिस व्यवस्था है, उसको और मजबूत किया जाए। जिससे यात्रियों के लिए हम और बेहतर से बेहतर व्यवस्था कर सकें।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें