Haridwarhighlight

हरिद्वार पहुंचे DGP, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई मां गंगा की शपथ…जानिए क्यों

dgp ashok kumar

हरिद्वार : डीजीपी अशोक कुमार आज हरिद्वार पहुंचे जहां डीजीपी ने कुंभ ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को कुंभ के सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मां गंगा की शपथ दिलाई। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे।

आपको बता दें कि डीजीपी अशोक कुमार ने आगामी कुंभ को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस अधिकारियों सहित पुलिसकर्मियों को हरिद्वार के हर की पौड़ी पर मां गंगा की शपथ दिलाई। इस दौरान मौके पर संजय गुंज्याल समेत तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे। बता दें कि इस दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने दूध अभिषेक भी किया और पूजा पाठ किया। इस दौरान मौके पर आईटीबीपी, बीएसएफ समेत एसएसबी, सिविल पुलिस, एसडीआरएफ समेत जल पुलिस और होमगार्ड की टीमें भी मौजूद रही।

Back to top button