National

Ram Mandir में दर्शन के समय भक्त नहीं ले जाएंगे ये सामान, चढ़ावे पर भी रोक, जानें यहां

Ram Mandir की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान का दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ आ है। ऐसे में यदि आप भगवान राम के दर्शन करने आ रहे हैं तो मंदिर में क्या चढ़ावा देंगे और मंदिर में क्या ले जाने की अनुमति नहीं है ये सभी जानना बेहद जरुरी हो जाता है। आइये जानते हैं नए नियम।

फूल-माला, नारियल चढ़ाने पर रोक

दरअसल, राम मंदिर आंदोलन के बाद से ही भगवान राम का दर्शन करने वाले भक्त अपने साथ कोई वस्तु ले जान की अनुमति नहीं है। सुरक्षा कारणों को देखते हुए भक्तों को अपना सभी सामान जमा करना है। इसी के साथ मंदिर में नारियल, माला-फूल चढ़ाने की अनुमति भी नहीं है। वहीं जब वो भगवान राम के दर्शन कर बाहर आएंगे तो उन्हें प्रसाद दिया जाएगा।

अयोध्या Ram Mandir में आरती का समय

अयोध्या राम मंदिर में जागरण/ श्रृंगार आरती सुबह 6: 30 मिनट पर होगी। वहीं संध्या आरती का समय शाम 7:30 किया गया है।

Back to top button