highlightUttarkashi

यमुनोत्री धाम जाते समय श्रद्धालु को आया चक्कर, बेहोश होकर गिरा, हुई मौत

Gangotri-Yamnotri NEWS

उत्तरकाशी : उत्तराखंड चारधाम यात्रा जारी है। बाहरी राज्यों से श्रद्धालु दर्शन के लिए चारों धामों में पहुंच रहे हैं. वहीं इच बीच बुरी खबर उत्तरकाशी के यमुनोत्री धाम से है जहां बीते दिन बिहार के एक यात्री की यमुनोत्री धाम जाते समेत भनेली गाड के पास मौत हो गई। मृतक की उम्र 55 साल थी। जानकारी मिली है कि बिहार के यात्री को अचानक चक्कर आए और वो बेहोश होकर गिर गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जानकी चट्टी पुलिस पहुंची और यात्री को राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार, बक्सर से आए अजय तिवारी पुत्र राम प्रवेश तिवारी(55) यमुनोत्री की यात्रा पर जा रहे थे। तभी उन्हें भनेली गाड(जानकी चट्टी के पास) के पास चक्कर आय़ा और वो बेहोश हो गए. उनको अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि मृत के साथ 15 सदस्यों का दल था। लेकिन अचानक उनको चक्कर आए और वो बेहोश होकर गिर गए।

Gangotri-Yamnotri NEWS

Back to top button