Char Dham YatraHighlight

Char dham yatra news : केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात, हालत बिगड़ी

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री को गौरीकुंड के पास घोड़े ने पेट पर जोरदार लात मार दी। घटना की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी सूझबूझ से यात्री की जान बच पाई।

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालु को घोड़े ने मारी लात

केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे दीपक निवासी उत्तर प्रदेश को गौरीकुंड के पास एक घोड़े ने पेट में लात मार दी। जिसके कारण यात्री वहीं पर बेहोश हो गए थे। सूचना पर आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे और यात्री को पंपिंग सीपीआर दिया।

तीर्थयात्री की हालत में सुधार

आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने घायल श्रद्धालु दीपक को अपने वाहन से उपचार के लिए सोनप्रयाग पहुंचाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार किया गया। फिलहाल तीर्थयात्री की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें