Haridwar NewsBig News

हैवान मामा ने किया नाबालिग भांजी का रेप, वीडियो बनाकर किया वायरल, ऐसे हुआ खुलासा

हरिद्वार से मामा भांजी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। मामा ने अपनी सगी नाबालिग भांजी का दुष्कर्म किया। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपित द्वारा बनाया गया वीडियो पीड़िता के पिता के पास पहुंचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मामा ने किया नाबालिग भांजी का रेप

संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार दो मई को कोतवाली गंगनहर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा मामले की तहरीर दी गई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उसका साला अकसर उसकी नाबालिक बेटी को लाता-ले जाता था। कुछ समय पहले एक वीडियो वायरल होने पर पीड़िता के पिता को जानकारी मिली की उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया गया है।

आरोपी मामा को किया अरेस्ट

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। एसपी देहात स्वप्नकिशोर सिंह ने खुद मामले की मॉनिटरिंग करते हुए टीमें गठित की। मुखबिर की सूचना पर रविवार को पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपी मुर्सलीन उर्फ काला को पनियाला रोड़ रुड़की से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस फिलहाल वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें