Dehradunhighlight

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के 75 होनहार युवा, CM ने किया दल को रवाना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2026 कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड के दल को रवाना किया। इस दल में उत्तराखंड के 75 होनहार हैं। जिनका लोक नृत्य, लोक संगीत, कृषि नवाचार, तकनीकी स्टार्टअप, भाषण, कविता लेखन जैसे क्षेत्रों में चयन हुआ है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखाएंगे प्रदेश के 75 होनहार युवा

रवानगी से पहले मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित संवाद में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दल के सभी सदस्यों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ खेल मंत्री रेखा आर्या भी मौजूद रही। कैबिनेट मंत्री ने दल में शामिल सदस्यों से बातचीत की और जिन विषयों को वें दिल्ली में प्रस्तुत करेंगे, उनके बारे में जानकारी ली।

युवाओं पर है प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत प्रदर्शित करने का दायित्व: मंत्री

मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी संस्कृति, कला और प्रगतिगामी सोच का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। मंत्री ने दल के सदस्यों से कहा कि वे राष्ट्रीय आयोजन में प्रदेश के एंबेसडर के रूप में शामिल होंगे और उन पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और ज्ञान परंपरा को प्रदर्शित करने का दायित्व है। प्रदेश की टीम जो भी नए विचार और प्रोटोटाइप आयोजन में प्रस्तुत करेगी उनमें व्यावहारिकता पर जोर होना चाहिए।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button