Haridwarhighlight

होली के रंग से रंगी देवभूमि, महिलाओं ने की होलिका पूजन की तैयारी, देखें तस्वीरें

देवभूमि उत्तराखंड होली के रंग में रंगी नजर आ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक होलिका पूजन किया जा रहा है। महिलाओं ने सज संवर कर बच्चों के साथ तैयारियां शुरू कर दी है। शहर में जगह-जगह होलिका लगाई गई है।

HARIDWR NEWS

रूड़की में भी विभिन्न जगहों पर होली पूजन का विशेष प्रबंध किया गया है। शास्त्रों के अनुसार मान्यता है कि भक्त प्रह्लाद की भक्ति से परेशान होकर उनके पिता हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से भक्त प्रह्लाद को मारने के लिए कहा था।

HARIDWR NEWS

वहीं होलिका को वरदान प्राप्त था कि उसको आग जला नहीं सकती। इसी वरदान के चलते होलिका भक्त प्रह्लाद को अपनी गोद में लेकर लकड़ियों के ढेर पर बैठ गईं। लेकिन भक्त प्रह्लाद को भगवान की कृपा से आंच तक नहीं आई और होलिका जलकर राख हो गईं।

HARIDWR NEWS

वहीं होलिका पूजन करने आई महिलाओं ने कहा कि होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है इसीलिए सभी महिलाएं होली पूजन करती हैं। होली का पर्व एक-दूसरे की गलतियों को भुलाकर आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द का पर्व है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button