Char Dham YatraHighlight

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने किए बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शन, पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने गुरुवार को अपने परिवार के साथ बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शन किए। बता दें पहले बृजेश पाठक केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने जलाभिषके कर बाबा का आशीर्वाद लिया।

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने किए बाबा केदार और बद्री विशाल के दर्शन

गुरुवार सुबह उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक केदारनाथ धाम पहुंचे। जहां मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत किया। बाबा केदार के द्वार पहुंचकर उन्होंने जलाभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हो गए।

दर्शन कर हुए देहरादून के लिए रवाना

मामले को लेकर बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि केदरनाथद हम के दर्शन के बाद दोपहर में उपमुख्यमंत्री बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बाद मंदिर समिति ने उन्हें प्रसाद दिया। बद्री विशाल के दर्शन के बाद बृजेश पाठक देहरादून के लिए रवाना हो गए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें