National

अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा, जानें यहां

मौसम विभाग ने नॉर्थ वेस्ट भारत में अगले पांच दिनों तक सुबह और रात के समय में घने से लेकर बहुत घने कोहरे की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। IMD द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में आज बहुत ज्यादा कोहरे की स्थिति देखी गई। यहां विजिबिलिटी 50 मीटर से कम रही। इसके अलावा दिल्ली, चंडीगढ़ और वेस्ट मध्य प्रदेश के आइसोलेटेड पॉकेट्स में विजिबिलिटी 51-200 मीटर रही।

भारतीय मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के अलग-अलग इलाकों में 23 तारीख तक रात/सुबह घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 19 तारीख तक और उसके बाद के 24 घंटों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में 21 तारीख तक और उसके बाद के 2 दिनों के लिए घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

20 से 23 नवम्बर तक उत्तराखंड में घना कोहरा

इसी के साथ 20 नवम्बर तक वेस्ट उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में व 20 से 23 नवम्बर तक उत्तराखंड में रात/सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

Back to top button