Big NewsUdham Singh Nagar

दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पहुंचे काशीपुर, कार्यकर्ताओं के साथ गुप्त मीटिंग

aap arvind kejriwalकाशीपुर : 2022 विधानसभा चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे कांग्रेस समेत भाजपा और आप के दिग्गज उत्तराखंड आ रहे हैं और लोगों से कई दावे कर उनको लुभाने की कोशिश में जुटे हैं। आप, कांग्रेस और भाजपा के बीच इस बार कड़ी टक्कर है। एक ओर जहां भाजपा ने इस बार 60 के पार का दावा किया है तो वहीं अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड के लोगों को भी वहीं सुविधाएं देने का वादा किया और उनकी पार्टी को जिताने की अपील कै।

यहीं अपील करने एक बार फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड पहुंचे। जी हां बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल आज काशीपुर पहुंचे। काशीपुर के रामनगर रोड स्थित अनन्या होटल में अरविंद केजरीवाल पार्टी के कार्यकर्ताओं से गुप्त मीटिंग की और इसके बाद  वो आम आदमी पार्टी के महिला संवाद कार्यक्रम के लिए होटल अंनन्या पहुंचे।

महिला संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं मौजूद हैं। सीएम केजरीवाल महिलाओं से सीधे आमने सामने बात कर रहे हैं। काशीपुर समेत पूरे उत्तराखंड की महिलाओं को अरविंद केजरीवाल से बहुत उम्मीद है। पार्टी के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल आज कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल आज घोषणा के बाद उत्तराखंड की राजनीति का समीकरण बदल सकते हैं।

Back to top button