EntertainmentUttarakhand

देहरादून की अमीषा ने जीता फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2023 का खिताब

उत्तराखंड में टैलेंट की कमी नहीं है। पढाई से लेकर खेल कूद के क्षेत्र में उत्तराखंड के युवा आज अपनी पैठ जमाते हुए दिख रहे हैं। इस लिस्ट में अब एक और नाम शामिल हो गया है। जी हाँ देहरादून की रहने वाली अमीषा बसेड़ा ने इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है। अमीषा ने फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2023 का खिताब अपने नाम किया है।

अमीषा ने महज़ 22 साल की उम्र में फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड का ख़िताब अपने नाम किया है। बता दें इस प्रतियोगिता में टोटल 30 युवतियों को चुना था। उत्तराखंड से अंतिम राउंड में आठ कंटेस्टेंट थे। जिसमे से लास्ट तक टिक कर देहरादून की अमीषा ने बाजी मार ली।

देहरादून की रहनी वाली है अमीषा बसेड़ा

अमीषा की स्कूलिंग ब्राइटलैंड स्कूल से हुई है। आगे इंटर उन्होंने दून इंटरनेशनल स्कूल से किया। उसके बाद वह आगे की पढाई करने ऑस्ट्रेलिया चली गए थी। पेशे से अमिषा के माता पिता दोनों ही डॉक्टर है। अमीषा खुद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और फ़िलहाल ऑस्ट्रेलिया में नौकरी कर रही है। अमीषा का परिवार वर्तमान समय में देहरादून के बल्लूपुर इलाके में रहता है। मूल रूप से अमीषा पिथौरागढ़ जनपद की रहने वाली है।

घर वालों का था पूरा सपोर्ट

अमीषा ने बताया की फेमिना मिस इंडिया में जाना और उसे जीतना उनका सपना था। इस सपने को साकार करने के लिए अमीषा को घर वालों का पूरा साथ मिला। उन्होंने बताया की वह बेहद खुश है और आगे मिस इंडिया का ख़िताब उत्तराखंड के लिए जरूर जीतेंगी। उसके बाद देश का नाम ऊँचा करने के लिए मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भी हिस्सा लेंगी।

विराट के साथ भी आई थी नजर

आपको बता दें की पिछले साल हुए टी 20 विश्व कप में अमीषा की एक फोटो खूब वायरल हुई थी। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ अमीषा ने फोटो खिचवाई थी। जिसके बाद वह फोटो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button