Big NewsDehradun

देहरादून : स्मार्ट CEO ने किया डर्टी सिटी का निरीक्षण

प्रदेश में बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राजधानी की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह पर सड़कों में जलभराव की समस्याएं सामने आ रही हैं। लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इसी बीच डीएम सोनिका सिंह ने शहर का निरीक्षण किया।

बारिश के बाद देहरादून फिर बन गई डर्टी सिटी

बारिश के बाद हर बार प्रशासन द्वारा किए गए दावों की पोल खुल जाती है। इस बार एक बार फिर से देहरादून के लिए किए गए दावों की पोल खुल गई है। कुछ दिनों की बारिश से ही राजधानी की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। जगह-जगह पानी भरा हुआ है।

dehradun

CEO ने किया राजधानी दून का निरीक्षण

राजधानी दून में कई जगहों पर पानी भरने की शिकायत मिलने के बाद डीएम सोनिका सिंह ने बूढ़पुर नयागांव शिमला बाईपास के पास निरीक्षण के लिए पहुंची। डीएम ने निरीक्षण कर राहत बचाव कार्य के निर्देश दे दिए हैं। जिला प्रशासन राहत-बचाव कार्यों में जुट गया है।

dehradun

स्मार्ट सिटी के बजाय दिख रही डर्टी टाउन की तस्वीर

साल 2018 में स्मार्ट सिटी के काम की शुरूआत की गई थी। देहरादून को बेहतरीन शहर बनाने के सपने जनता को दिखाए गए। लेकिन इतने साल बीतने के साथ ही अब स्मार्ट सिटी बनने का काम और भी धीमा भी हो गया है। आए दिन राजधानी की सड़कों पर पानी का सैलाब दिखाी देता है।

सीवरों और नालों के दुरूस्त होने की बात हर बारिश के मौसम से पहले कही जाता है। लेकिन मानसून के आते ही सारे दावों की पोल खुल जाती हैं। आम-आदमी को अपने रोजमर्रा के काम करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button