Big NewsDehradunUttarakhand

देहरादून: नाबालिग को बंधक बनाकर दिया दुष्कर्म को अंजाम, मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

राजधानी देहरादून से नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। पीड़िता की मां की तहरीर के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म

पीड़िता की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप अपने पडोसी गुड्डू पर लगाया है। घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है। पीड़िता की मां ने पडोसी पर आरोप लगाते हुए कहा की रात में उनकी बेटी शौचालय जाने के लिए बिस्तर से उठी थी।

इस बीच उसका पडोसी घर के बाहर ही था और पीड़िता को बंधक बनाकर अपने साथ छत पर ले गया। छत पर ले जाकर उसने पीड़िता के हाथ बांध दिए और मुंह पर कपड़ा लपेटकर दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गुड्डू किशोरी संग मारपीट कर मौके से भाग गया। इस बीच जब पीड़िता की मां की आंख खुली तो वो बेटी को ढूंढ़ते हुए छत पर पहुंची। पीड़िता की मां ने बताया की उनकी बेटी छत पर गिरी हुई थी और कुछ बोलने की हालत में नहीं थी।

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक एसएचओ कोतवाली विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी गुड्डू के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button