अब रामनगर से देहरादून चलेगी सीधी ट्रेन, इस दिन रेल मंत्री करेंगे शुभारंभ Ramnagar to Dehradun Train

Ramnagar to Dehradun Direct Train Start: यात्रा करने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है। सरकार ने रामनगर से देहरादून के इस रूट को रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने का फैसला किया है। अब रामनगर से देहरादून जाने के लिए सीधी ट्रेन जल्द ही शुरू की जाएगी। इसका शुभारंभ देश के रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करने वाले हैं।
अब रामनगर से देहरादून चलेगी सीधी ट्रेन Ramnagar to Dehradun Direct Train Start
दरअसल यहां के लोगों की लंबे समय से रेल कनेक्टिविटी की मांग थी। जिसको मंजूरी मिल गई। इसके बाद अब 18 जुलाई के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया जाएगा।
इस दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे शुभारंभ
सांसद अनिल बलूनी ने लोगों की मांग पूरा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देहरादून जाने के लिए अब रामनगर के लोगों को सीधी ट्रेन सुविधा मिलने वाली है। जिससे ना सिर्फ लोगों का समय बचेगा। बल्कि व्यापार में भी वृद्धि होगी। इसके साथ ही इससे पर्यटकों और श्रद्धालुओं को भी कॉर्बेट नेशनल पार्क पहुंचने की सुविधा मिलेगी।
धनगढ़ी पुल भी लोगों के लिए शुरू
सांसद ने कहा कि 18 जुलाई को ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। पहले ये रेल सेवा प्रयोग के लिए दो दिन चलाई जाएगी। जिसके बाद चार से पांच दिन यात्रियों की संख्या को देखते हुए संचालन किया जाएगा। आम जनता को सासंद ने शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले धनगढ़ी पुल को भी शुरू कर दिया गया है। जिसके बाद अब रामनगर से देहरादून सीधी रेल कनेक्टिविटी लोगों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।