Dehradunhighlight

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने लीं शपथ, समारोह में जुटे बड़े नेता

देहरादून में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने शपथ ली। तो वहीं अभिषेक चौहान ने उपाध्यक्ष पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा समस्त सदस्यों ने भी शपथ ली।

देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर ने ली शपथ

देहरादून जिला अधिकारी सविन बंसल ने देहरादून जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कई दिग्गज नेता भी मौजूद रहे। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चकराता विधायक प्रीतम सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। सभी ने सदस्यों को शुभकामनाए दीं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button