Big NewsDehradun

Dehradun News: यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा!, तेज रफ्तार बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत

Dehradun News: यमुनोत्री हाईवे (Delhi Yamunotri Highway) पर एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बंशीपुर के पास तेज रफ्तार दो बाइकों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीन युवकों की मौत(Road Accident) हो गई। तो वहीं दो गंभीर रूप से घायल है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

dehradun news

Dehradun News: यमुनोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा!, तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर

दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी 20 साल के वेदांश वेदांश, आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी 17 साल के रमनदीप की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का उपचार चल रहा हैं।

तीन युवकों की मौत

खबरों की माने तो रविवार रात को दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की सामने से टक्कर की जानकारी मिली। घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो पांच लोग घायल थे।

जिसके बाद एंबुलेंस बुलाकर सभी को हरबर्टपुर में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर वेदांश और धोनी कश्यप की मौत हो गई। बचे तीन युवकों को धूलकोट के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। जहां रमनदीप की भी मौत हो गई। विवेक और अंकित गंभीर हालत में है और उनका उपचार चल रहा हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button