PRSI प्रतिनिधिमंडल ने की CM धामी से मुलाकात, राष्ट्रीय अधिवेशन का दिया न्योता

Public Relations Society of India (PRSI) के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 13, 14 और 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया।
PRSI प्रतिनिधिमंडल ने CM को दिया राष्ट्रीय अधिवेशन का न्योता
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का Brochure भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों और उद्देश्यों की जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस साल अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न राज्यों से 300 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष को ध्यान में रखते हुए अधिवेशन में राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।
देहरादून में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने पर CM ने की प्रसन्नता व्यक्त
सीएम ने देहरादून में राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पीएम मोदी द्वारा निर्धारित विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की प्रभावी Branding की दिशा में जनसंपर्क माध्यम अहम योगदान दे सकते हैं। सीएम ने सोशल मीडिया के सकारात्मक उपयोग, जनता से सतत संवाद, फेक न्यूज़ की रोकथाम और मीडिया-जनसंपर्क क्षेत्र में AI के बढ़ते प्रभाव पर भी मंथन की आवश्यकता पर जोर दिया।