नगर निगम देहरादून कार्यालय एक बार फिर से आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। जी हां बता दें कि देहरादून नगर निगम दो दिन के लिए सील कर दिया गया है। नगर निगम में तैनात एक कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि होने पर 7 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को संपूर्ण नगर निगम कार्यालय में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जाएगा। जनहित को दृष्टिगत रखते हुए नगर आयुक्त महोदय द्वारा अवगत कराया गया है कि 07 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को कार्यालय आम जनता के लिए बंद रहें और नगर निगम कार्मिकों के लिए कार्यालय खुला रहेगा।
नगर आयुक्त की जनता से अपील है कि जन्म प्रमाण पत्र/मृत्यु प्रमाण पत्र/ भवन कर जमा करने एवं अन्य कार्य से आने वाले लोगों से अनुरोध है कि कल यानी 7 और परसो यानी की 8 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में ना आये। नगर आयुक्त ने जनता से अनुरोध किया गया कि सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश का अनुपालन करें तथा घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग अवश्य करेंl