Big NewsDehradunUttarakhand

देहरादून: एकतरफा प्यार में गई आशिक की जान, इजहार करने पहुंचा था, जो हाल हुआ पढ़कर हो जाएंगे हैरान

राजधानी देहरादून के प्रेमनगर से एक तरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका के घर जाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को प्रेमनगर मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शाहनवाज (20) पुत्र अब्दुल रहमान निवासी विंग नंबर सात में रहता था। शाहनवाज पिछले कई समय से अपने पडोस में रहने वाली महिला को परेशान कर रहा था। महिला पहले से शादीशुदा बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को मौका देखकर शाहनवाज महिला के घर जाकर महिला प्यार का इजहार करने लगा।

महिला ने जब उसे घर से जाने को कहा तो शाहनवाज महिला को डराने के लिए फांसी के फंदे में लटक कर धमकी देने लगा। इस दौरान शाहनवाज खुद से नियंत्रण खो बैठा और फांसी के फंदे से लटक गया। आनन फानन में महिला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शाहनवाज को मृत घोषित कर उसका शव प्रेमनगर मोर्चरी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कहा की मामले की जाँच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button