देहरादून- देहरादून शहर एक बार फिर दहल गया. एक बार फिर पुलिस महकमें में हत्या की खबर से हड़कंप मच गया. दरअसल देहरादून के वसंत विहार में आज सुबह एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जिसकी सूचना पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर पांच गोलियों के निशान हैं। वसंत विहार के शुक्लापुर में जय करण रौतेला निवासी मोहनपुर देहरादून को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि युवक प्रॉपर्टी डीलर है जो की सिटी कोतवाल के मौसी का लड़का था. घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी निवेदिता कुकरेती भी मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक सिटी कोतवाल एसएस नेगी का मौसेरा भाई बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। कत्ल की खबर फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना देर रात करीब 12 से एक बजे के बीच बताई जा रही है। सूचना मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी मौके पर पहुंची।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उन्होंने देर रात गोलियों की आवाज सुनी थी। मृतक के पास से पुलिस को एक खोखा भी बरामद किया गया है।बताया जा रहा है कि जय को रात नौ बजकर 40 मिनट पर शिवपुरी में एक चाय की दुकान पर देखा गया था। उस समय एक अन्य युवक कार से उसके साथ निकला था। फिलहाल, शहर कोतवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं और जय की कार भी प्रेमनगर से बरामद कर ली गरई है।