Dehradun News

देहरादून में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, CM Dhami पहुंचे परेड ग्राउंड

देहरादून में आज ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ (jan akrosh mahila padyatra ) आयोजित की जा रही है। इसी में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पहुंचे है। इस पद यात्रा में महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, महिला विधायक सहित प्रदेश महामंत्री मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- Dehradun में आज रात ब्लैक आउट!, इन इलाकों में बजेगा आपातकालीन सायरन

देहरादून में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’, CM Dhami पहुंचे परेड ग्राउंड

आपको बता दें कि भारी संख्या में महिलाएं पद यात्रा में शामिल हो रही है। तो वहीं छात्राओं की भी अच्छी खासी भागीदारी देखने को मिली। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं का उत्साह नजर आया।

इस ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ में शामलि होने के लिए सीएम धामी भी परेड ग्राउंड पहुंच गए है। जहां से वो जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। कुछ ही देर में ये पद यात्रा कनक चौक, एशले हाल चौक, घंटाघर होते हुए परेड ग्राउंड पहुंचेगी।

‘विपक्ष महिला विरोधी’- CM Dhami

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कहा कि इस रैली के माध्यम से महिला विरोधी ताकतों को कुचलने का काम किया जाएगा। विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पास नहीं करवाया। जो ये दर्शाता है कि विपक्ष हमेशा से महिला विरोधी रहा है। कांग्रेस के युवराज को सीएम धामी ने दुर्योधन बताते हुए कहा कि संसद में बिल गिर जाने के बाद कांग्रेस के युवराज जश्न मना रहे थे।

पीएम मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम धामी ने कहा कि देश की आजादी के बाद कांग्रेस को 6 दशकों तक पूर्ण बहुमत होने बाद भी महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिला। पीएम मोदी की नेतृत्व में आज महिलाएं रसोई से लेकर राय सीना हिल तक का सफर तय कर रही है।

कांग्रेस के राज में केवल एक महिला ही राजनीति में थी। इंदिरा गांधी परिवारवाद से थी इसलिए वो राजनीति में रही। आज मोदी जी के मंत्रिमंडल में 60 महिला मंत्री शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी ने ही मातृशक्ति का सम्मान करने का काम किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें