Dehradunhighlight

देहरादून। शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कर दिया शादी से इंकार

RAPE

राजधानी देहरादून दिनों-दिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। देहरादून में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला को शादी का झांसा दिया और जब वह गर्भवती हो गई तो उस से शादी करने से इंकार कर दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

देहरादून के मयूर विहार क्षेत्र की युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती मयूर विहार क्षेत्र को एक फ्लैट में काम करती है। उसी फ्लैट में सुमित नाम का एक युवक भी काम करता था। जो कि मालिक के कुत्तों को घुमाने का काम करता था। आरोपित ने युवती से शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने शादी की बात की तो उसने मना कर दिया।

फिर युवती को पता चला कि आरोपित पहले से ही शादीशुदा है। लेकिन आरोपित इसके बाद भी युवती को किसी ना किसी बहाने से अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म करता था। युवती दो माह की गर्भवती है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button