highlight

देहरादून : राजकीय सम्मान के साथ दरोगा की अंतिम विदाई, SSP समेत अधिकारियों ने दिया कंधा

DEHRADUN SSP YOGENDRA SINGH RAWAT

देहरादून : 7 फरवरी को थाना डालनवाला में नियुक्त उप निरीक्षक बलवन्त सिंह का निधन हो गया था। जानकारी मिली है कि 7 फरवरी रविवार को दारोगा बलवंत सिंह आरघर टी जंक्शन के पास चेकिंग कर रहे थे तभी वो अचानक नीचे गिर पड़े। उनके साथ कर्मचारी और मौके पर मौजूद लोग उन्हे सीएमआई अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हेंमृत घोषित कर दिया। इस खबर से देहरादून समेत पूरे उत्तराखंड पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी दी गई कि उन्हे हार्ट अटैक आया था जिस कारण उनकी मौत हुई। बता कें उप निरीक्षक मूल रुप से सतपुली, पौड़ी के निवासी थे जो वर्तमान में परिवार के साथ देहरादून में रहते थे।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भी सीएमआई अस्पताल पहुँचे औऱ मौके पर मौजूद मृतक उप निरीक्षत के परिजनों से अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई। वहीं 8 फरवरी को मृतक उप निरीक्षक बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन देहरादून में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शोक सलामी देते हुए अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा दिवंगत उप निरीक्षक बलवन्त सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उनकी आत्मा की शान्ति के लिये प्रार्थना करते हुए 02 मिनट का मौन रखा गया और मौके पर उपस्थित दिवंगत उपनिरीक्षक बलवंत सिंह के परिजनों से संकट की इस घडी में पूरे पुलिस परिवार के उनके साथ खडे होने और हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।

Back to top button