Big NewsChamoli

उत्तराखंड : तारीख पर तारीख, फिर बदली शीतकालीन सत्र की तारीख, गैर हुआ गैरसैंण

Uttarakhand big breaking

देहरादून : तारीख पर तारीख, तारीख पर तारीख, जी हां यही हो रहा है विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर…आज शुक्रवार को शीतकालीन विधानसभा सत्र को लेकर फिर बड़ी खबर है। बता दें कि एक बार फिर से शीतकालीन सत्र की तारीख में बदलाव किया गया है। तीसरी बार शीतकालीन सत्र की तारीख बदली गई जिससे अधिकारी और मीडियाकर्मी भी असमंजस में हैं। लेकिन इस पर संशय खत्म हो गया है।

जानकारी मिली है कि शीतकालीन सत्र की तीसरी बार बदली तारीख बदली गई है. बता दें कि शीतकालीन सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में बल्कि देहरादून में होगा वो भी 9 और 10 दिसंबर को। एक बार फिर गैरसैंण से गैर पन दिखा। आपको बका दें कि पहले शीतकालीन सत्र गैरसैंण के भराड़ी सैंप में 29-30 अक्टूबर को करना आहूत किया गया लेकिन फि तारीख बदली गई और विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 29-30 की जगह विधानसभा का शीतकालीन सत्र 7 और 8 दिसंबर को होगा।

लेकिन बता दें कि अब तीसरी बार तारीख में बदलाव किया गया हैै। तीसरी बार विधानसभा सत्र की तारीखों में संशोधन करते हुए अब 9 और 10 दिसंबर को विधानसभा सत्र करना तय हुआ है। वहीं बता दें कि गैरसैंण के बजाय अब देहरादून में ही विधानसभा का शीतकालीन सत्र आयोजित किया जाएदा। ये जानकारी खुद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने दी है।

Back to top button