Big NewsDehradun News

Dehradun Accident: सिटी बस ने सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचला, मचा कोहराम

Dehradun Accident: देहरादून में आज सुबह करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। लालपुल के पास सिटी बस ने सड़क किनारे खड़े छह से अधिक लोगों को रौंद दिया। बताया जा रहा है बस चालक को दौरा पड़ा था। जिसके चलते उसने बस से नियंत्रण खो दिया।

सिटी बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को कुचला

कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंतर्गत लालपुल के पास एक सिटी बस ने छह लोगों को कुचल दिया। राहगीरों के अनुसार बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु की खबर आ रही है जबकि कुछ लोग घायल बताये जा रहे हैं।

बस चालक को पड़ा था दौरा

घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बस चालक को अचानक दौरा पड़ा था। जिसके चलते उसने बस ने नियंत्रण खो दिया। चालक को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घायलों में दो श्रमिक बताये जा रहे हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें