Big NewsDehradun

देहरादून ब्रेकिंग : कर्नल अजय कोठियाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

aap admi party uttarakhand

देहरादून में पुलिस ने सीएम आवास कूच के दौरान कर्नल अजय कोठियाल को गिऱफ्तार कर लिया है। उनके साथ कई आप कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि कर्नल कोठियाल और उनके साथ सैंकड़ों की संख्या में आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें रोक लिया और गिरफ्तार कर पुलिस वाहन से थाने ले गई। आपको बता दें कि आज शनिवार को आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव बिजली बिल और राज्य में हो रही फ्री बिजली पानी की सियासत के चलते करने की कोशिश की जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास घेराव करने की कोशिश की , जिसके चलते कई बड़ी गिरफ्तारी भी हुई है.

बता दें कि रविवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल देहरादून आ रहे हैं। इसकी जानकारी दिल्ली के सीएम ने ट्वीट कर दी है औऱ उनके आने से पहले आप कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी? बता दें कि आप 2022 के चुनाव की तैयारी जोरो शोरों से कर रही है। दिल्ली के बाद आप उत्तराखंड में आने की तैयारी में है। आप कार्यकर्ताओं ने आज कई मुद्दों को लेकर सीएम आवास कूच की कोशिश की। आप 2022 में जीत हासिल करने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। आप की सीधी टक्कर 2022 में भाजपा से हैं और इसलिए आप नेता और कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जाकर संवाद कर रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं।

Back to top button