Dehradun

देहरादून ब्रेकिंग : 62 साल के बुजुर्ग ने किया महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

DIG doon police

देहरादून के थाना बसंत विहार में बुजुर्ग महिला से बलात्कार के आरोपी गिरफ्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पुलि, ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है जिसकी उम्र 62 साल है।

आपको बता दें कि 14 अक्टूबर को पीडिता ने अपने मकान मालिक चन्द्रशेखर आजाद कालोनी सत्तोवाली घाटी देहरादून पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ बसंत विहार थाने में तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस ने सम्बन्धित धाराओ कें तहत आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने पीडिता के बयान और मेडिकल परीक्षण के बाद आज गुुरुवार को नामजद अभियुक्त धर्मदत्त सिंह उर्फ भोला पुत्र स्व0 चन्द्र दत्त सिंह न्यू पटेलनगर देहरादून उम्र 62 वर्ष को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

बसंत विहार थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता वसंत विहार क्षेत्र में आरोपित धर्मदत्त के मकान में कई वर्षो से किराये पर रहती है। धर्मदत्त पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि धर्मदत्त की पत्नी नहीं है। वह अक्सर उसके पास आकर शादी करने के लिए दबाव बनाता था। बीते सोमवार की रात धर्मदत्त जबरदस्ती वृद्धा के कमरे में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष वसंत विहार ने बताया कि महिला मंगलवार को थाने आई थी। मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Back to top button