Big NewsNainital

सिल्कयारा टनल हादसे पर बोले रक्षा मंत्री, मजदूरों के लिए पूरा देश है चिंतित

उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सिलक्यारा टनल हादसे पर बयान सामने आया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि टनल में फंसे 41 मजदूरों को लेकर पूरा देश चिंतित है।

मजदूरों के लिए पूरा देश है चिंतित

राजनाथ सिंह रविवार को अपनी निजी कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत पर केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि श्रमिकों को लेकर पूरा देश चिंतित है।

केंद्र और राज्य सरकार की पूरी मशीनरी वहां पर लगी हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद उसकी निगरानी कर रहे हैं। जल्द सभी मजदूरों का सकुशल रेसक्यू कर लिया जाएगा।

निजी कार्यक्रम के लिए पहुंचे थे उत्तराखंड

बता दें रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह केंद्रीय रक्षा राज्य अजय भट्ट की बेटी की शादी में शरीक होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूस थे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button