Big NewsChamoli

आज जोशीमठ आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, कई परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ आएंगे। इस दौरान वह विभिन्न जगहों की 35 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। बता दें कार्यक्रम में सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे।

आज जोशीमठ आएंगे रक्षामंत्री

बीआरओ की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज जोशीमठ के पास ढाक में भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले जोशीमठ-मलारी हाईवे पर बनाए गए पुल का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही देश की विभिन्न जगहों पर बनाए गए 28 पुल और छह सड़कों का लोकार्पण भी करेंगे।

जवानों से भी करेंगे मुलाकात

बता दें रक्षामंत्री दोपहर करीब 12 बजे हेलिकॉप्टर से जोशीमठ पहुंचेंगे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग से ढाक पहुंचेंगे। सूत्रों सेव मिली जानकारी के अनुसार रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जोशीमठ-ढाक में सीमा सड़क संगठन के जवानों से भी मुलाकात करेंगे।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button