Entertainment

मां बनने के बाद Deepika Padukone ने शेयर किया पोस्ट, सेलेब्स ने दी बधाई

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह बच्ची के माता-पिता बन गए है। अभिनेत्री ने बेटी को जन्म दिया है। नन्ही परी के आ जाने के बाद दीपिका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बीटिया का वेलकम किया है। ऐसे में इस पोस्ट पर तमाम सेलेब्स दीपिका और रणवीर को बधाई दे रहे हैं।

Deepika Padukone ने पोस्ट किया शेयर

अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर लिखा है, “वेलकम बेबी गर्ल, 8.9.2024″। इस पोस्ट के बाद कमेंट में बधाईयों की बौछार लग गई।

हर कोई कपल को बधाई दे रहा है। सेलेब्स भी बेबी गर्ल के आने से काफी खुश है। सभी रणवीर-दीपिका को बधाई दे रहे हैं। इस पोस्ट पर अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, “लक्ष्मी आई है! क्वीन आ गई है।” तो वहीं प्रियंका चौपड़ा ने लिखा, बधाई हो। इसके अलावा श्रद्धा कपूर ने भी कपल को बधाई दी है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button