Big NewsUttarakhand

सदन में विधायक मुन्ना सिंह और प्रीतम के बीच तीखी बहस, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुई झड़प

गैरसैंण के विधानसभा में उस समय गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया था जब बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बीच तीखी बहस शुरु हो गई। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा के दौरान दोनों विधायक आपस में उलझते हुए दिखाई दिए।

सदन में हुई मुन्ना सिंह और प्रीतम सिंह में तीखी बहस

विधानसभा सत्र के दौरान सदन के भीतर गहमागहमी का माहौल पैदा हो गया। बीजेपी विधायक मुन्ना सिंह चौहान और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के बीच तीखी बहस शुरु हो गई। मामला भ्रष्टाचार से जुड़ा था। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि विकासनगर सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर बीजेपी के विधायकों ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हुई झड़प

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के ये कहते ही मुन्ना सिंह चौहान जवाब देने के लिए खड़े हो गए। उनके जवाब देने का कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया। कांग्रेस के विधायकों ने कहा कि जवाब सिर्फ संसदीय कार्यमंत्री ही दे सकते हैं। इसके बावजूद दोनो से तरफ से आरोप प्रत्यारोप चलता रहा। बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दोनों विधायक एक दूसरे पर निजी हमले पर उतर आए।

विधानसभा अध्यक्ष ने दी निजी हमलों से बचने की हिदायत

सदन के भीतर दोनों विधायकों के बीच तीखी बहस इस कदर बढ़ी कि विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने दोनों विधायकों को निजी हमलों से बचने की सख्त हिदायत दी। फिलहाल सोशल मीडिया पर सदन में दोनों विधायको के बीच की ये बहस तेजी से वायरल हो रही है।

ये भी पढ़ें: पांचवे दिन 1.11 लाख करोड़ का बजट पास, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें