Big NewsUttarakhand

पांचवे दिन 1.11 लाख करोड़ का बजट पास, सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

गैरसैंण में अनिश्चितकाल के लिए सत्र पांचवे दिन स्थगित हो गया। ध्वनिमत से 1.11 लाख करोड़ का बजट पास हुआ। बता दें इस बार सदन की कार्रवाई 41 घंटे 10 मिनट चली। सत्र में 12 विधेयक और 4 अध्यादेश पारित हुए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, मंहगाई समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

पांचवे दिन देर रात 12:30 बजे तक चला विधानसभा सत्र

पांचवे दिन सत्र देर रात 12:30 बजे तक चला। इस दौरान धामी सरकार ने एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट सदन में पारित किया। जिसके बाद सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। बता दें कि शुक्रवार को सदन में बजट पर चर्चा की गई। सत्ता पक्ष ने बजट को विकसित उत्तराखंड 2047 के संकल्प और सभी वर्गों को पूरा करने वाला बताया।

सीएम धामी ने बतौर वित्त मंत्री पहले बार पेश किया बजट

बता दें यह पहला मौका है जब मुख्यमंंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन में बतौर वित्त मंत्री के रूप में अपनी सरकार का बजट पेश किया था। इसके साथ ही दूसरी ओर विपक्ष ने बजट को निराशाजनक बताते हुए कहा कि इसमें आम जनता के लिए कुछ नहीं है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें