Uttarkashi NewsBig News

धराली आपदा में लापता लोगों का जारी होगा Death Certificate, केंद्र ने दी मंजूरी

उत्तरकाशी के धराली में 5 अगस्त को आई आपदा के 51 दिन बाद भी 67 लोगों का कुछ पता नहीं चला है। धामी सरकार अब केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद सभी लापता लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र (Death Certificate) जारी करेगी।

धराली आपदा में लापता लोगों का जारी होगा Death Certificate

बता दें धराली आपदा (dharali disaster) के 51 दिन बाद भी 67 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है। उत्तराखंड सरकार अब उन सभी लापता लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करेगी। महारजिस्ट्रार गृह मंत्रालय ने सभी लोगों का मृत्यु पंजीकरण जारी करने की अनुमति दे दी है। मृत्यु प्रमाण पत्र के बाद लापता लोगों के परिवार को आपदा राहत के तहत आर्थिक सहायता दी जाएगी।

5 अगस्त को आई थी धराली में आपदा

जानकारी के लिए बता दें उत्तरकाशी जिले के धराली में आपदा 5 अगस्त 2025 को आई थी, जब खीरगंगा नदी में अचानक आई बाढ़ और मलबे ने धराली बाजार और आसपास के इलाकों को बर्बाद कर दिया। यह भीषण तबाही श्रीकंठ पर्वत से हुए हिमस्खलन और मलबे के कारण हुई थी, जिसने कई घरों और होटलों को तबाह कर दिया और कई लोगों की जान चली गई।

ये भी पढ़ें: Uttarkashi Cloudburst : धराली हादसे में कई लोग लापता, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें