Uttarkashi NewsBig News

Uttarkashi Cloudburst : धराली हादसे में कई लोग लापता, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

उत्तरकाशी के धराली गांव में 5 अगस्त को बादल फटने (Uttarkashi Cloudburst) से खीरगंगा में बाढ़ आ गई थी। जिसने पूरे इलाके में तबाही थी। कई होटल और घर मलबे में दब गए थे। जबकि कई लोग लापता हो गए थे। घटना के बाद से ही मलबे में दबे लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।

5 अगस्त को आई थी धराली में आपदा

5 अगस्त का दिन शायद ही कोई भूल पायेगा। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर अचानक बदल फटने से खीरगंगा में जलस्तर बढ़ गया था। जिसके चलते कई होटल, आवासीय भवनों को नुकसान पहुंचा और कई लोग लापता हो गए। आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, घटना में कई लोगों के जनहानि की आशंका है और संपत्ति को भी भारी क्षति हुई है।

ये भी पढ़ें : Uttarkashi Cloudburst LIVE : धराली पहुंचा GPR रडार, 20 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

उप जिलाधिकारी भटवाड़ी को किया मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी नियुक्त

जिला प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी भटवाड़ी को मजिस्ट्रेट जांच अधिकारी नियुक्त किया है। आदेश में कहा गया है कि जांच अधिकारी घटना के कारण, मृतक/लापता और घायल व्यक्तियों का ब्यौरा, उनके परिजनों के नाम-पते, प्रभावित पशुधन, निजी संपत्तियों की क्षति, राहत और बचाव कार्यों की स्थिति सहित विस्तृत जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराएंगे।

Uttarkashi Cloudburst : धराली हादसे में कई लोग लापता, दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
मजिस्ट्रेट जांच

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें