Big NewsDehradun News

पंचतत्व में विलीन हुआ विंग कमांडर अनुपम का पार्थिव शरीर, अंतिम यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

भारतीय वायुसेना के अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं का पार्थिव शरीर शनिवार सुबह देहरादून पंहुचा। उनका पार्थिव शरीर देख उनके परिजनों में कोहराम छा गया। उनके परिजनों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। शहीद की अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी शामिल हुए।

राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे अनुपम

बता दें भारतीय वायुसेना के होनहार अधिकारी विंग कमांडर अनुपम गुसाईं (38) पुत्र रविंद्र गुसाईं निवासी गोविंद नगर अजबपुर कला देहरादून सात विंग अम्बाला में विंग कमांडर के पद पर तैनात थे। अनुपम गुसाईं को लद्दाख में अभ्यास के लिए भेजा गया था।

ह्रदय गति रुकने से हुए थे शहीद

लद्दाख में ह्रदय गति रुकने से उनकी अकस्मात मृत्यु हो गई। बता दें विंग कमांडर अनुपम गुसाईं राफेल के पहले टेक्निकल अधिकारी थे जो फ्रांस में ट्रेनिग लेकर आए थे। शुक्रवार को हृदय गति रुकने से उनका देहांत हो गया था।

indian Army

अंतिम यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री

प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने विंग कमांडर अनुपम गुसाईं के आवास पहुंचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। जोशी ने जवान पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद की अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव मदद देने का काम करेगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें