Big NewsNainital

नैनीझील में टूरिस्ट गाइड का शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सरोवर नगरी नैनीताल में मैनीझील में एक शव तैरता दिखने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को झील से बाहर निकाला।

नैनीझील में शव मिलने से मचा हड़कंप

नैनीताल की नैनीझील में स्थानीय लोगों को एक लाश तैरती हुई दिखाई दी। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शव को झील से बाहर निकाला।

पर्यटक गाइड था मृतक

मिली जीनकारी के मुताबिक मृतक की पहचान मेहरागांव दन्या अल्मोड़ा निवासी के तौर पर हुई। मृतक ललित सिंह 35 वर्ष का था। जो कि नैनीताल में पर्यटक गाइड का काम करता था। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है कि ये हत्या है या फिर आत्महत्या है।

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया झील से शव

मिली जानकारी के मुताबिक लोगों ने रविवार को मल्लीताल जूम लैंड बोट स्टेंड के पास झील में एक शव देखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक शव झील में ओझल हो गया था।

काफी मशक्कत बाद शव न मिलने पर दमकल टीम को बुलाया गया। एक घंटे की मशक्कत के बाद झील में कांटे डालने पर शव मिला। शव कि शिनाख्त हो गई है। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button