highlightUdham Singh Nagar

काशीपुर में मिला तेंदुए का शव, करंट की चपेट में आकर मौत होने की आशंका

काशीपुर में तेंदुए के एक बच्चे का शव मिला है। जिसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई। जिसेक बाद टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने साथ पोस्टमार्टम के लिए रामनगर ले गई।

काशीपुर में मिला तेंदुए का शव

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में टीला क्षेत्र में एक तेंदुए के बच्चे का शव मिला। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद टीम शव को अपने साथ रामनगर ले गई। रामनगर में तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

कई दिनों से इलाके में नजर आ रहा था तेंदुए का बच्चा

बताया जा रहा है कि आईटीआई थाना क्षेत्र में तीर्थ द्रोणसागर के पास गोविषाण टीले के आस-पास बीते कुछ दिनों से एक तेंदुए का बच्चा घूमता नजर आ रहा था।

जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी वन विभाग को दी थी। वन विभाग द्वारा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया गया था। लेकिन वो पकड़ा नहीं जा सका। जिसके बाद एक तेंदुए का शावक शनिवार को मरा हुआ मिला है।

करंट की चपेट में आकर मौत होने की आशंका

मिली जानकारी के मुताबिक तेंदुए का बच्चे का शव ट्रांसफार्मर के पास से मिला है। जिससे लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि उसकी मौत करंट लगने के कारण हुई है।

ट्रांसफार्मर के ऊपर तेंदुए के बच्चे की खाल के बाल चिपके हुए दिखे। जिसके बाद आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर में चढ़ने के दौरान उसे करंट लगा होगा। जिस से उसकी मौत हो गई।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button