Tehri NewsHighlight

पार्किंग के पास मिला श्रमिक का शव, जताई जा रही हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

टिहरी से मजदूर की हत्या का मामला सामने आया है. नगर पंचायत लंबगांव पार्किंग की पास से श्रमिक का शव बरामद किया गया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पार्किंग के पास मिला मजदूर का शव

मृतक की पहचान गाैरव पुञ कृष्णा (26) निवासी दिल्ली के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गौरव अपने तीन अन्य साथियों के साथ नगर पंचायत लंबगांव के निर्माणाधीन भवन निर्माण में काम कर रहा था। मामले को लेकर ठेकेदार दीपक पंवार ने पुलिस को बताया की भवन में काम कर रहे चार श्रमिक 13 जुलाई से ये कहकर काम पर नहीं आ रहे थे कि वो अपने निजी काम से उत्तरकाशी गए हुए हैं.

जांच में जुटी पुलिस

ठेकेदार दीपक पंवार ने बताया कि 14 जुलाई की रात काे एक मजदूर ने फाेन कर बताया कि हमारे साथ कार्य कर रहे एक साथी मजदूर की हत्या की गई है. उसका शव नगर पंचायत पार्किंग के पास फेंका गया है. पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो श्रमिक का शव झाड़ियों से बरामद किया गया. बताया जा रहा है शव मिलने के बाद से श्रमिक के अन्य साथी फरार चल रहे हैं. फिलहाल पुलिस तीन अन्य श्रमिकों की तलाश में हैं. फिलहाल पुलिस ने ठेकेदार की तहरीर पर तीन श्रमिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें