UttarakhandDehradunhighlight

ऋषिकेश: गुजरात की पर्यटक का शव बरामद, तीन दिन पहले नहाने के दौरान हुआ था हादसा

ऋषिकेश घूमने आई गुजरात की महिला पर्यटक का शव एसडीआरएफ की तीन ने बरामद कर लिया है। बता दें महिला तीन दिन पहले नहाने के दौरान घाट में डूब गई थी।

गुजरात की पर्यटक का शव बरामद

मंगलवार सुबह छह बजे के आसपास नीलम बेन (48 वर्ष) पत्नि रमेश भाई ठक्कर निवासी अहमदाबाद गुजरात गंगा में स्नान के लिए मस्तराम घाट में उतरी थी। इस दौरान पांव फिसलने से महिला तेज बाहव की चपेट में आकर बह गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया।

जानकारी के अनुसार एसडीआएफ के निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने बताया कि गुरुवार को पशुलोक बैराज से महिला का शव बरामद कर लिया गया है। जिसकी पहचान महिला के परिजनों द्वारा कर ली गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button