NainitalBig News

पानी की गूल में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में मचा हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त

रामनगर के कानिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब करनपुर क्षेत्र में पानी की गूल में दो से तीन दिन पुराना शव पड़ा मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

पानी की गूल में मिला अज्ञात युवक का शव

बता दें कि रामनगर के कानिया गांव के करनपुर क्षेत्र में क्षेत्र के लोगों को सिंचाई नहर में एक युवक का शव पड़ा मिला। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।

शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद सिंचाई गूल से शव को बाहर निकाला। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।

मामले की जांच जारी

मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई यूनुस खान ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सिंचाई गूल में करनपुर के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। फिलहाल शव को 72 घंटे तक मोर्चरी में रखा गया है। अगर शिनाख्त नहीं हो पाती है तो उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button