Haridwarhighlight

गंगनहर में मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

रूडकी में गंगनहर से बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने के बाद से लोगों में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।

गंगनहर में मिला बुजुर्ग का शव

शनिवार को नगर निगम के पुल के पास महिला घाट से एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

मृतक बुजुर्ग की फिलहाल पहचान शिनाख्त नहीं हो पाई है। बुजुर्ग की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। पूछताछ में आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग को पहले भी कई बार गंग नहर किनारे घूमता हुआ देखा जा चुका है। पुलिस बुजुर्ग की शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button