Big NewsHaridwar

रूड़की में खूंटी से टंगा मिला युवक का शव, लोगों में मचा हड़कंप

हरिद्वार जिले के रूड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गाँव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यहां युवक का शव खूंटी से टंगा मिलने से हड़कंप मच गया।

युवक का खूंटी से टंगा शव मिलने से मचा हड़कंप

रूड़की के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गाँव मे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। यहां के निवासी एक युवक का शाव खूँटी से टँगा मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक की हत्या की गई है। इस पूरे मामले की जानकारी लेने एस पी देहात स्वपन किशोर सिंह भी मौके पर पहुँचे। घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने गंभीरता से मामले की जाँच की बात कही है।

परिजनों में मचा कोहराम

युवक की पहचान सौरभ उम्र 22 पुत्र सतवीर सिंह के रूप में हुई है। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजन युवक की हत्या होने की बात को बार-बार दोहरा रहे हैं। युवक के पिता ने इस मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button