Udham Singh Nagar NewsBig News

रिश्तों का कत्ल: बहू ने मायके वालों के साथ मिलकर ली सास की जान, पति घायल

उधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक कलह ने खूनी रूप ले लिया। बहु ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर अपनी सास की जान ले ली। वहीं महिला का पति भी गंभीर घायल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

बहु ने मायके वालों के साथ मिलकर ली सास की जान

मिली जानकारी के अनुसार, प्रसेनजीत शाह का विवाह चार साल पहले पूर्व काशीपुर निवासी सुरभि से हुआ था। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि बीती रात मामूली कहासुनी ने अचानक उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि सुरभि ने अपने मायके से पांच लोगों को घर बुलाया।

मारपीट में पति घायल

कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि मायके पक्ष के लोगों ने प्रसेनजीत और उनकी वृद्ध मां संध्या शाह के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने बेरहमी से हमला किया, जिससे संध्या शाह (70) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रसेनजीत भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: टिहरी में रिश्तों का कत्ल: मां ने बहु और बड़े बेटे के साथ मिलकर की बर्बरता, काट दिए दोनों हाथ

सुरभि समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस क्षेत्राधिकारी दौलत राम वर्मा ने मामले को लेकर बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट की सूचना मिली थी, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरभि समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं। मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें