Rudraprayag NewsBig News

तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, शीतकाल में भगवान यहां देंगे दर्शन

तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि तय हो गई है. शीतकाल के लिए कपाट बंद होने के बाद तृतीय केदार तुंगनाथ भगवान शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में दर्शन देंगे.

तुंगनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि घोषित

बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश चंद्र गौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवम्बर को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद हो जाएंगे. बता दें 10 मई को तुंगनाथ के कपाट खुले थे. अभी तक 1 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं. 4 नवम्बर को ही भगवान की चल उत्सव डोली अपने गद्दीस्थल के लिए प्रस्थान कर रात्रि प्रवास के लिए चोपता पहुंचेगी

शीतकाल में भगवान यहां देंगे दर्शन

पांच नवम्बर को डोली चोपता से रवाना होकर भनकुन गुफा पहुंचेंगी. जहां अगले दिन का विश्राम होगा. इसके बाद सात नवम्बर को डोली शीतकालीन गद्दीस्थल मर्कटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी. शीतकाल के लिए कपाट बंद होने के बाद भगवान शीतकालीन गद्दीस्थल श्री मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में दर्शन देते हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें