Uttarakhand Chamoli NewsBig News

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय, श्रद्धालु कर पाएंगे भगवान शिव के मुख के दर्शन

पंच केदारों में से चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट इस साल 18 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुलने जा रहे हैं। अब श्रद्धालु आगामी छह महीनों तक भगवान शिव के मुख के दर्शन कर पाएंगे।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि तय

बता दें 16 मई को गोपीनाथ मंदिर से भगवान रूद्रनाथ की चल विग्रह डोली पूजा-अर्चना के बाद प्रस्थान करेगी। आगामी 18 मई को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। रुद्रनाथ मंदिर भगवान शिव के पंच केदारों में चतुर्थ केदार है।

भगवान शिव के मुख के होते हैं दर्शन

रुद्रनाथ मंदिर में भगवान शिव के मुख मंडल के दर्शन होते हैं। गोपेश्वर से 3 किलोमीटर सगर गांव तक वाहन से पहुंच कर 18 किमी की पैदल दूरी तय कर रुद्रनाथ मंदिर पहुंचा जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें