Trending

नई नवेली दुल्हन कर रही थी डांस, अचानक गिरी, दर्दनाक मौत का Video Viral

Video Viral: आजकल अचानक हार्ट अटैक से हो रही मौतों के मामले काफी ज्यादा सामने आ रहे हैं। युवाओं में तो ये सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन कई ऐसी वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें या तो कोई जिम में या फिर कोई डांस करते हुए अचानक गिर के मर जा रहा है। ऐसा ही एक वीडियो और सामने आया है। यहां पर एक नई नवेली दुल्हन डांस करते हुए अचानक गिर पड़ी। इस दर्दनाक मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नई नवेली दुल्हन को डांस करते हुए अचानक आया हार्ट अटैक

दरअसल ये पूरा मामला राजस्थान के जालौर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव का है। इस लड़की की उम्र महज 20 साल थी। पहचान दीपिका उर्फ दीपू के रूप में हुई है। हाल ही में उसकी शादी हुई थी। ये लड़की शादी के किसी कार्यक्रम में डांस कर रही थी। गाने की धुन में लड़की थोड़ा देर डांस भी करती है। लेकिन उसे क्या पता था कि ये उसका आखिरी डांस होगा। अचानक डांस करते हुए उसे घुटन महसूस होती है। जिसके बाद वो थोड़ा लड़खड़ाने लगती है। अगले ही पल वो अचानक से गिर जाती है। इस हादसे के बाद पूरा गांव सदमे में है।

यह भी पढ़ें:- Viral video: शर्म करो!, मरीज ने की उल्टी तो पत्नी से धुलवाई एंबुलेंस, वीडियो देख खोल उठेगा खून

दर्दनाक मौत का वीडियो वायरल Video Viral

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ये वीडियो शेयर की जा रही है। जिसमें यूजर्स वीडियो को लेकर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हो सकता है साउंड से दिल को दिक्कत हुई हो।” दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या लड़की को पहले से कोई दिल की बीमारी थी?” तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, “भगवान परिवार को दुख की घड़ी में साहस की शक्ति प्रदान करे।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें