National

DA Hike News: इस दिन से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी, 4 महीने का एरियर भी मिलेगा

DA Hike News: महंगाई भत्ते (DA) में केंद्र सरकार ने 2 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। जिससे ये 58% से बढ़ाकर 60% हो गई है। 18 अप्रैल 2026 को कैबिनेट द्वारा इसको लेकर मंजूरी दी गई थी। जिसके बाद 22 अप्रैल को ऑफिस मेमोरेंडम जारी किया गया। जिससे ये बात साफ हो गई कि इस फैसले से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा। हालांकि इस घोषणा के बाद कर्मचारियों के मन में सवाल है कि बढ़ा हुआ वेतन कब से मिलेगा?

DA Hike News: इस दिन से खाते में बढ़कर आएगी सैलरी?

अनुमान के अनुसार इस फैसले के बाद करीब 50.46 लाख कर्मचारी और 68.27 लाख पेंशनर्स को इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। अब वेतन कब से बढ़ा हुआ मिलेगा इसको लेकर सभी के मन में सवाल है। दरअसल एक रिपोर्ट के अनुसार, All India NPS Employees Federation के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसको लेकर जवाब दिया है।

उनके मुताबिक पहले ही अप्रैल महीने की सैलरी का प्रोसेस शुरू हो गया है। जिसके चलते अप्रैल के महीने में बढ़ा हुआ DA मिल पाना काफी मुश्किल है। ऐसे में उन्होंने कहा कि मई में सैलरी में ही बढ़ा हुआ डीए मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:- Trump की डिनर पार्टी में हुई फायरिंग पर PM Modi का रिएक्शन, कही ये बात

4 महीने का एरियर भी मिलेगा

ऐसे में मई की सैलरी में जनवरी, फरवरी, मार्च और अप्रैल 2026 का एरियर कर्मचारियों को एक साथ ही दे दिया जाएगा। जिससे मई के महीने में कर्मचारियों को अच्छी खासी रकम मिल सकती है। जनवरी 2026 से लागू बढ़ोतरी के आधार पर ये एरियर जोड़ा जाएगा।

बढ़े हुए वेतन के लिए थोड़ा इंतजार

ओवरऑल देखें तो कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि मई के अंत या जून की शुरुआत में उन्हें बढ़ा हुआ DA मिल जाएगा। साथ ही चार महीने का एरियर भी मिलेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें